Maharajganj Times

डीएम ने पुरानी तहसील का किया निरीक्षण हाई मास्ट तिरंगा लगवाने का दिया निर्देश, जाने क्या होगा पार्क में खास

Maharajganj
Friday, 05 Jan, 2024
0
1284

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुरानी तहसील में निर्माणाधीन पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने पार्क के नक्शे को देखा और कार्य के प्रागति की जानकारी ली। ईओ नगर पालिका आलोक कुमार ने बताया कि कार्यादेश जारी हो चुका है। निर्माण सामग्री भी आ चुकी है और कार्य इसी हफ्ते से आरंभ हो जाएगा। डीएम ने निर्माण सामग्री को देखा और  निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध हो। उन्होंने ईओ नगर पालिका को पार्क में योग अभ्यास केंद्र, ओपन जिम, पाथ वे, अंबेडकर पार्क को निर्माणाधीन पार्क से जोड़ने के लिए गलियारा, वेंडिंग जोन, पार्किंग और गार्ड रूम सहित नक्शे के अनुरूप सभी सुविधाओं को विकसित करने का निर्देश दिया।  पार्क में हाई मास्ट तिरंगा लगवाने के लिए भी निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्तरीय सार्वजनिक स्थल से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलती है साथ ही ये पार्क लोगों को परिवार के साथ समय बिताने के लिए जगह भी उपलब्ध कराते हैं। इसीलिए सुनिश्चित करें कि लोगों को एक दर्शनीय पार्क उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।  ई.ओ आलोक मिश्रा ने बताया कि पुरानी तहसील में पार्क का निर्माण किया जाना है जिसके लिए 53 लाख का बजट आया है। पार्क का काम इसी हफ्ते शुरू कर दिया जायेगा।